चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: असामाजिक तत्वों, अड्डेबाजों और नशाखोरों पर कसा शिकंजा, 09 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर:थाना चकरभाठा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई है। क्षेत्र में अशांति फैलाने, मारपीट करने, अड्डेबाजी और नशाखोरी में लिप्त 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।

यह कार्यवाही उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशों तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) के मार्गदर्शन में थाना चकरभाठा पुलिस द्वारा त्वरित रूप से अमल में लाई गई।
गिरफ्तार आरोपियों
जीत वर्मा (28 वर्ष), पिता: राजेन्द्र वर्मा — निवासी: वार्ड नं. 01, बोदरी, चकरभाठा पप्पू उर्फ गुलशन पाण्डेय (24 वर्ष), पिता: राजू पाण्डेय निवासी: वार्ड नं. 11, विकास नगर, चकरभाठा समीर दास मानिकपुरी (20 वर्ष), पिता: रामदास मानिकपुरी — निवासी: वार्ड नं. 01, बोदरी, चकरभाठा प्रियांशु वर्मा (21 वर्ष), पिता: सतीश वर्मा — निवासी: वार्ड नं. 02 (शासकीय स्कूल के पास), बोदरी, चकरभाठा हर्षवर्धन उर्फ मोन्टू वर्मा (18 वर्ष 07 माह), पिता: हेमन्त वर्मा — निवासी: वार्ड नं. 02, बोदरी, चकरभाठाआयुष्मान वर्मा (21 वर्ष), पिता: विनोद वर्मा निवासी: वार्ड नं. 02, बोदरी, चकरभाठा रमेश उर्फ पाण्डो मेरसा (22 वर्ष), पिता: राम अंजोर मेरसा — निवासी: ग्राम सेंवार, थाना चकरभाठा करन सोनवानी (23 वर्ष), पिता: कन्हैया सोनवानी — निवासी: सेंवार, थाना चकरभाठा शत्रुहन निषाद (34 वर्ष), पिता: मैया राम निषाद निवासी: रामनगर, हिररी माइन्स, थाना चकरभाठा
पुलिस जन अपील: चकरभाठा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशाखोरी या अपराध की सूचना तत्काल डायल 112 या थाना चकरभाठा को दें। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।



