मूल निवासी संघ ने मनाई पेरियार जयंती, 29 सितंबर को एसपी कार्यालय घेराव की घोषणा
बिलासपुर (छत्तीसगढ़), 19 सितंबर 2026:मूल निवासी संघ छत्तीसगढ़ भारत (जिला बिलासपुर) की एक महत्वपूर्ण बैठक सह पेरियार जयंती समारोह का आयोजन आज सामुदायिक भवन, तिफरा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमर जीत पटेल रहे, जबकि अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर प्रभारी श्याम मूरत कौशिक ने की।
समारोह के दौरान मूल निवासी समाज के महान नेता ई. वी. रामास्वामी ‘पेरियार’ जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पेरियार जी के समता, स्वतंत्रता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जुड़े विचारों को जीवन व समाज में अमल में लाने का संकल्प लिया।

29 सितंबर को एसपी ऑफिस का घेराव:
बैठक में सर्वसम्मति से एक बड़ा आंदोलनकारी निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. रघु साहू ने बताया कि बिलासपुर दंगे के मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 11 सितंबर को पुलिस अधीक्षक (SP) बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में आरोपी की एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी।
प्रशासन द्वारा एक सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई न किए जाने और आरोपी की गिरफ्तारी न होने के विरोध में संघ ने निर्णय लिया है कि आगामी 29 सितंबर 2026 को मूल निवासी संघ बिलासपुर द्वारा एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा तथा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की पुरजोर मांग की जाएगी।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी:
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. रघु साहू, उपाध्यक्ष मन्ना पटेल, शहर अध्यक्ष देवकुमार सोनी, मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता अन्नपूर्णा ध्रुव, कोषाध्यक्ष मधु सोनी, मो. आसिफ भाभा, अखलाख, सहसचिव माधुरी विश्वकर्मा, परस कश्यप, एडवोकेट ज्ञानेंद्र महिलांग, शेख बख्शीश अहमद, नदीम खान, अकल जिसान, एडवोकेट रमेश कुमार, एडवोकेट दिलेश्वर पटेल, एडवोकेट प्रेम गाड़ा सहित संघ के अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।



