नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
कांकेर पुलिस द्वारा अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के तहत थाना पखांजूर क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
मामला 17 सितंबर 2026 का है, जब पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी राजेश सरकार (27 वर्ष), निवासी भवानीपुर (थाना बांदे), ने नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में BNS की धारा 137(2), 64, 64(2)(m), 351(2) एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुर्रे और SDOP श्री कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी राजेश सरकार को उसके निवास से हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया है। इस कार्रवाई में थाना पखांजूर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।



