ब्युरो रिपोट जय खटवानी
चोरी की मोटर मशीन खरीदने वाला फरार कबाड़ी संचालक गिरफ्तार, ₹20,000 का मशरूका बरामद
कांकेर पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे मुख्य खरीदार कबाड़ी संचालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी की 04 नग मोटर मशीनें (अनुमानित कीमत ₹20,000) बरामद की गई हैं।
प्रार्थी विष्णु राम नेताम ने ग्राम बेवरती स्थित गौठान शेड से 04 नग मोटर मशीन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 324/2026, धारा 303(2), 331(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। पुलिस ने पूर्व में इस प्रकरण के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था।

पूछताछ में चोरी का सामान अन्नपूर्णापारा, कांकेर स्थित कबाड़ी दुकान संचालक को बेचे जाने की जानकारी मिली। पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, एएसपी श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी श्री हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर फरार आरोपी भविष्य सोनी (पिता चेतन सोनी, उम्र 21 वर्ष, निवासी अन्नपूर्णापारा कांकेर) को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी के कब्जे से चारों मोटर मशीनें बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, उप निरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी एवं प्रधान आरक्षक कौशल साहू (824) की सराहनीय भूमिका रही।





