ब्युरो रिपोट जय खटवानी
कांकेर: मामूली विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, चंद घंटों में कोरर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, फावड़ा जप्त
उत्तर बस्तर कांकेर जिले के थाना कोरर क्षेत्र अंतर्गत मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां एक भाई ने ही अपने सगे भाई की हत्या कर दी। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 09.11.2026 की देर रात ग्राम ऊंचपानी में मृतक शामलाल उइके (उम्र करीब 50 वर्ष) की उसके भाई शामसाय उइके द्वारा मारपीट करने से आई गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना कोरर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू और एसडीओपी श्री हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आज दिनांक 10.11.2026 को आरोपी शाम साय उइके (उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम ऊंचपानी) को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी जप्त कर लिया है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा सहित पूरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।





