ब्युरो रिपोट जय खटवानी
कांकेर पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई: कोयलीबेड़ा क्षेत्र के जंगल से हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद
कांकेर:जिला कांकेर के थाना कोयलीबेड़ा अंतर्गत ग्राम मोदेमरका और मिच्चेबेड़ा के मध्य स्थित जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक बड़े नक्सल डम्प का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस (बम डिस्पोज़ल स्क्वाड) की संयुक्त टीम ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।


यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, श्री बद्री नारायण मीणा (भा.पु.से.), डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर श्री दीपक तिवारी, पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा तथा 40वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के 2IC प्रभारी सेनानी श्री नरेंद्र शर्मा के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई। संवेदनशील क्षेत्रों में माओवादियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं।
बरामद सामग्री:
सर्चिंग अभियान के दौरान संयुक्त बल ने नक्सल डम्प से निम्नलिखित सामग्रियां बरामद कीं:
भारमार बंदूक: 01 नग संदिग्ध IED मैकेनिज्म: लगभग 01 किलोग्राम (01 नग) बारूद (गन पाउडर): लगभग 01 किलोग्राम डेटोनेटर: 02 नग
इसके अतिरिक्त अन्य दैनिक उपयोग और नक्सल प्रचार सामग्री भी बरामद की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से बरामद IED एवं अन्य विस्फोटक पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 16 नवंबर 2026 को थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रंतर्गत मोदेमरका और मिच्चेबेड़ा के बीच जंगली-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान यह नक्सल डम्प सुरक्षा बलों के हाथ लगा। इस सफल अभियान में टीम कमांडर के रूप में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक श्री निर्मल जांगडे और बीएसएफ 40वीं वाहिनी के उप निरीक्षक श्री रजत जेफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से क्षेत्र के नक्सलियों के मंसूबों पर एक बार फिर पानी फिरा है। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान आगे भी पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा।





