ब्युरो रिपोट जय खटवानी
कांकेर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गौठान व डामर प्लांट से मोटर चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹5.50 लाख का मशरूका जप्त
कांकेर। उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस ने ग्राम बेवरती के गौठान शेड और डामर प्लांट से मोटर मशीन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय/स्थानीय गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 5 मोटर मशीनें और घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार (CG 26 E 7100) जप्त की गई है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹5,50,000/- है।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन, एएसपी योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस ने प्रार्थी विष्णु राम नेताम की शिकायत पर अपराध क्रमांक 324/2026, धारा 303(2), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने माकड़ी क्षेत्र में दबिश देकर चोरी का माल कबाड़ी दुकान में बेचने पहुंचे आरोपियों—सुक्कु राम सोरी (55 वर्ष), प्रताप सिंह ठाकुर (60 वर्ष), सुरेश पटेल (35 वर्ष) तथा बलराम यादव (32 वर्ष) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने 08.09.2026 को डामर प्लांट व गौठान से चोरी करना स्वीकार किया। मामले में धारा 3(5) बीएनएस जोड़कर चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



