अघोरी स्वरूप में भगवान श्री गणेश की अलौकिक प्रतिमा आकर्षित कर रही है सभी को
आवासपारा, संबलपुरी (सकरी):श्री सिद्धि विनायक गणेश उत्सव सेवा समिति, आवासपारा, संबलपुरी, सकरी के द्वार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव के अवसर पर बेहद दिव्य और आकर्षण प्रतिमा स्थापित हो गई है। इस वर्ष समिति द्वारा भगवान श्री गणेश को अघोरी स्वरूप (महादेव के रूप से प्रेरित) में दर्शन दिया गया है।

प्रतिमा के पीछे के हिस्से में भक्तिमय और रहस्यमय वटवरण बने हुए कपाल (खोपड़ी), त्रिशूल और भोले नाथ के स्वरूप की कलाकृति बेहद खूबसूरत तरीके से उभरी है। भगवान गणेश के हाथ में तलवार और उनका ये अनोखा अघोरी रूप दर्शन और भक्तों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है।
दर्शन के लिए घर-घर से भक्त पहुंच रहे हैं और आरती में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। उत्सव को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान है।
निवेदक: समस्त सदासिवगन,श्री सिद्धि विनायक गणेश उत्सव सेवा समिति,आवासपारा, संबलपुरी, सकरी



