लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233c डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रिपू दमन पुसरी जी के नेतृत्व में दो दिवसीय लीडरशिप कार्यशाला का आयोजन बिलासपुर में
लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधराकी ओर से यश पैलेस में दो दिवसीय डिस्ट्रिक्ट लायन लीडरशिप इंस्टीट्यूट कार्यशाला आयोजित की गई सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चले इस प्रशिक्षण में सेवा भावना, नेतृत्व ,कार्य क्षमता, लीडरशिप ,टीमवर्क ,क्लब की इमेज बिल्डिंग ,और समाज के जरूरतमंदों तक सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने, मेंबरशिप ग्रोथ और पदाधिकारी के कार्य भार को बहुत ही प्रभावी ढंग से मार्गदर्शन दिया गया डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ रिपू दमन पुसरी जी ने मार्गदर्शन किया पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिलीप भंडारी जी बसंत मिश्रा जीएटी लीडर विनोद वर्मा, प्रीतपाल बाली जी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शैलेश अग्रवाल डॉ अरविंद नेरल,जीएलटी कोऑर्डिनेटर फरहीन चिश्ती जीएमटी कोऑर्डिनेटर मधु यादव, अविनाश अग्रवाल और द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल अग्रवाल जी ने प्रशिक्षण दिया ।



बिलासपुर से विशन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी शैलेश बाजपेई अमन होरा ने अपने अंडर के सभीक्लबो की उपस्थिति दर्ज कराई लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा की अध्यक्ष संजना मिश्रा , सचिव मंजू मिश्रा, कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप, जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा जी, उषा मुदलियार, सुधा परिहार, अनिमा मिश्रा, क्लब डायरेक्टर सलमा बेगम उपस्थिति रही दो दिवसीय प्रशिक्षण में रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के द्वारा अपने कार्यभार हेतु सम्मानित किया गया!


लायंस क्लब वसुंधरा ने प्रशिक्षण के साथ-साथअपनी सेवा गतिविधियों के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट के पदाधिकारी के साथ वृक्षारोपण किया एवं बाढ़ पीढ़ित क्षेत्र के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को अध्यक्ष संजना मिश्रा जी और मंजू मिश्रा जी के द्वारा 4200 की सहयोग राशि दी गई डिस्ट्रिक्ट के द्वारा शिक्षक सम्मान भी रखा गया जिसमें क्लब की डॉक्टर अंबुज पांडे प्रथम उपाध्यक्ष मंगला देवरस मंजुला शिंदे रेखा गुल्ला शारदा कश्यप किरण बाजपेई आदि का शॉल से श्रीफल से सम्मान किया गया एवं सभी को शिक्षक दिवस के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए


