हर घर मुनगा, घर-घर पोषण का संदेश; आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधरोपण कर ग्रामीणों को किया जागरूक
संवाददाता:अश्वनी यादव
बिलासपुर/तखतपुर! ग्राम पंचायत चितावर और मोछ के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण अभियान के तहत ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत बिलासपुर की सभापति श्रीमती अंबिका विनोद साहू, जनपद पंचायत तखतपुर अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, सरपंच नीलू कमल कश्यप, इंद्राणी सिंगरौल, रामकुमार सिंगरौल, सुखदेव सिंह रावत, पर्यवेक्षक रेखा दीवान, उपसरपंच परमेश्वरी यादव सहित जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, मितानिन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में मुनगा के पौधों का रोपण किया गया और ग्रामीणों को अपने-अपने घरों में मुनगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुनगा के महत्व की जानकारी देते हुए बताया गया कि मुनगा पौष्टिकता से भरपूर होने के कारण कुपोषण से लड़ाई में उपयोगी घरेलू पौधा है। इसकी पत्तियों, फलियों और फूलों का भोजन में उपयोग किया जाता है। मुनगा की पत्तियों में प्रोटीन, विटामिन और खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं परिवार के अन्य सदस्यों के संतुलित पोषण में सहायक हो सकते हैं। वक्ताओं ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि केवल अभियान तक सीमित न रहकर हर परिवार अपने घर की बाड़ी में मुनगा का पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, ताकि घर-घर पौष्टिक आहार की उपलब्धता बढ़े और पोषण अभियान को जनभागीदारी से मजबूती मिले। कार्यक्रम में प्रेमलाल सिंगरौल, वर्षा ध्रुव, सोनिया बाला, गंगा यादव, शशिप्रभा गौरहा, सुशीला सिंगरौल, बृहस्पति सिंगरौल, रोशनी भास्कर, रतनलाल सिंगरौल, हरण सिंगरौल, धनेश्वरी यादव, ममता सिंगरौल, आशा सिंगरौल, नंदनी साहू, कमलेश कौशिक, सहोदरा मेहर, ओमकार सिंगरौल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


