ब्युरो रिपोट हीरा चावराई
ऑपरेशन निश्चय’ के तहत तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती चंचल तिवारी एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान ‘ऑपरेशन निश्चय’ चलाया जा रहा है।

दिनांक 02.10.2026 को सुबह 05:00 बजे से चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बिक्री कर रहे 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जब्त सामग्री:
आरोपियों के कब्जे से कुल 70 पौवा देशी मदिरा मसाला (कीमत ₹7,000/-) एवं ₹1,500/- नगदी (कुल जुमला ₹8,500/-) बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
- सूरज सेन (उम्र 35 वर्ष, वार्ड क्र. 06, तिल्दा नेवरा) – 20 पौवा मदिरा व ₹400 नगद (अप. क्र. 426/26)
- पुनऊ राम बंजारे (उम्र 50 वर्ष, ग्राम छछानपहरी) – 25 पौवा मदिरा व ₹500 नगद (अप. क्र. 428/26)
- रूपा निषाद (उम्र 57 वर्ष, वार्ड क्र. 07, नेवरा) – 25 पौवा मदिरा व ₹600 नगद (अप. क्र. 429/26)
तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु तिल्दा पुलिस की यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


