पांच वर्षों से मंगल आरती के साथ चल रही संस्कारशाला
सकर्रा में ग्राम युवाओं की पहल, बच्चों को मिल रहे संस्कार और संस्कृति के पाठ
संवाददाता:अश्वनी यादव
बिलासपुर/तखतपुर। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सकर्रा में ग्राम युवाओं की पहल से पिछले पांच वर्षों से प्रतिदिन मंगल आरती के साथ संस्कारशाला संचालित की जा रही है। प्रहलाद साहू एवं भूपेंद्र कौशिक के नेतृत्व में युवा बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कार, सदाचार, अनुशासन, बड़ों का सम्मान, राष्ट्रभावना और सामाजिक दायित्वों की सीख दे रहे हैं। मंगल आरती के बाद बच्चों को संस्कार और संस्कृति से जुड़ी जानकारी दी जाती है।
युवाओं का कहना है कि आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से शुरू की गई संस्कारशाला पांच वर्ष बाद भी निरंतर जारी है। इसमें गांव के बच्चों की सहभागिता बनी हुई है। युवाओं द्वारा बच्चों में अच्छे संस्कार, सकारात्मक सोच और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामवासियों ने भी इस पहल की सराहना की है।


