लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने पितृपक्ष के अवसर पर मातृ नवमी के दिन की हंगर सेवा
2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने पितृपक्ष की मातृ नवमी के अवसर पर सचिव मंजू मिश्रा जी एवं सावित्री जायसवाल जी के सहयोग से राम रसोई के साथ मिलकर भोजन वितरन का कार्यक्रम रखा जिसमें अध्यक्ष संजना मिश्रा कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप उषा मुदलियार जी ने अपनी उपस्थिति दी इसके अलावा पितृपक्ष के अवसर पर प्रतिदिन वसुंधरा क्लब के द्वारा भोजन सेवा लगातार की जा रही है !


अध्यक्ष संजना मिश्रा जी ने यह जानकारी दी की 5 तारीख दसवीं के दिन विनीता मिश्रा जी 6 तारीख को उषा मुदलियार जी 8 तारीख त्रयोदशी के दिन जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा जी सुधा परिहार एवं चांदनी सक्सेना जी के द्वारा भोजन वितरण का कार्यक्रम रखा गया हैऔर पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन अध्यक्ष संजना मिश्रा एवं अंबुज पांडे जी के द्वारा हंगर सेवा की जाएगी पितृपक्ष में मातृ नवमी सबसे पूजनीय दिन माना जाता है और इस दिन का दान महादान के बराबर है राम रसोई में यह अवसर वसुंधरा क्लब को दिया इसके लिए पूरा वसुंधरा परिवार उनका आभार व्यक्त करता है


