धार्मिक आस्था का संगम: हाँफा के नृसिंह मंदिर में प्रदोष व्रत व मासिक शिवरात्रि पर भव्य अनुष्ठान,
सकरी क्षेत्र के सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक हाँफा में स्थित सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज नृसिंह नाथ मंदिर में प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि के पावन योग पर एक दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में प्रभु श्री राम और देवाधिदेव महादेव की भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला आयोजन में भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं सहित आस-पास के क्षेत्रों से आए भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई उत्सव की शुरुआत सुबह मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय जी द्वारा विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और नृसिंह भगवान के भव्य श्रृंगार के साथ हुई इसके पश्चात संगीत मय मंडली द्वारा श्री रामचरितमानस पाठ का सस्वर गायन शुरू किया गया ढोलक, मंजीरे और हारमोनियम की सुमधुर लहरियों के साथ जब मानस की चौपाइयां गूंजने लगीं, तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा श्रद्धालुओं ने भी सुर में सुर मिलाकर गायन किया, जिससे पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्री राम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान रहा प्रदोष व्रत और शिवरात्रि का एक ही दिन योग होने के कारण शाम को भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष महाआरती उतारी गई मंदिर के आचार्य जी ने बताया कि हाँफा का यह नृसिंह मंदिर न केवल विष्णु अवतार भगवान नृसिंह की आराधना का केंद्र है, बल्कि यहाँ हर शुभ तिथि पर हरि और हर (विष्णु और शिव) की संयुक्त उपासना की परंपरा रही है पूरे दिन चले इस अनुष्ठान का समापन देर शाम महाआरती और विशाल भंडारे के साथ हुआ इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ग्रामवासियों और सेवादारों के प्रति आभार व्यक्त किया गया !

इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में हर्ष और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल है कार्यक्रम में उपस्थित पंडित शत्रुघ्न उपाध्याय पंडित रामकुमार उपाध्याय, पंडित रमेश अवस्थी, पंडित डॉ महेंद्र दुबे, पंडित संजय तिवारी, पंडित किरण दुबे, पंडित केजू राम शर्मा, भेदी राम कैवर्त, पंडित रमेश उपाध्याय , पंडित विजय पाठक शास्त्री,रामलाल कश्यप,माधव श्रीवास,भगवत प्रसाद साहू, दामोदर सोनी अवधेश गुप्ता, सुखाऊ राम कैवर्त, प्रीतेश श्रीवास, सोनल उपाध्याय ,वाची उपाध्याय सहित भक्त लोग उपस्थित रहे


