लायंस क्लब स्माइल ने रेलवे स्लम क्षेत्र में बांटे कपड़े एवं खाद्य सामग्री वितरणसेवा और मानवता का संदेश लेकर जरूरतमंदों तक पहुंचा स्माइल क्लब
अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था 32 33 -C
लायंस क्लब स्माइल द्वारा अक्टूबर में सेवा सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक चलाया जाता है इसी के तहत आज 8 अक्टूबर को रेलवे स्लम क्षेत्र मुर्रा भाठा में सेवा एवं जनकल्याण की भावना से कपड़े एवं खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के सदस्यों ने जरूरतमंद परिवारों एवं बच्चों के बीच उपयोगी कपड़ों के साथ खाद्य सामग्री का वितरण किया।


कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना था। कपड़े एवं भोजन पाकर जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।


इस अवसर पर अध्यक्ष रीता राजगीर रेणुका श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, सीमा सिंह ठाकुर, रश्मि तेजानी, कविता बनर्जी, पूजा गुप्ता दृष्टि निर्मलकर निक्की निर्मलकर, उपस्थित रहे और स्थानीय नागरिक कलीम खान, मुरली, कृष्णा एवं अन्य सदस्य का सहयोग प्राप्त हुआ, सभी सदस्यों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।


लायंस क्लब स्माइल द्वारा समय-समय पर समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए स्वास्थ्य, भोजन, शिक्षा एवं अन्य सेवा गतिविधियां संचालित की जाती हैं।
“सेवा वही, जो जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाए,
मानवता वही, जो बिना स्वार्थ किसी के काम आए।”


