आज शाम सजेगी सुरों की महफिल, नवरात्रि के रंग किशोर दा के संगकिशोर कुमार की पुण्यतिथि पर संगीतमय श्रद्धांजलि समारोह आज, एसबीआई प्रांगण में होगा आयोजन
श्री संगीत ग्रुप कांकेर और नवजोत दुर्गा उत्सव समिति आमापारा द्वारा संयुक्त आयोजन
कांकेर। माँ जगदंबा के पावन नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर सुरों के जादूगर स्व. किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर आज एक मनमोहक संगीतमय संध्या का आयोजन किया जा रहा है। श्री संगीत ग्रुप कांकेर की प्रस्तुति नवरात्रि के रंग किशोर दा के संग कार्यक्रम का आयोजन श्री श्री नवजोत दुर्गा उत्सव समिति आमापारा कांकेर के सहयोग से हो रहा है। समिति द्वारा इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मुख्य अतिथि अरुण कौशिक, अध्यक्षता गणेश तिवारी करेंगे
आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 मंगलवार शाम 7:30 बजे से कार्यक्रम भारतीय स्टेट बैंक प्रांगण कांकेर, श्री श्री नवजोत दुर्गा उत्सव समिति आमापारा कोठारी पेट्रोल पंप के पास आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष अरुण कौशिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश तिवारी, अध्यक्ष नवजोत दुर्गा उत्सव समिति आमापारा द्वारा की जाएगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश शर्मा, मोहन सेनापति, अशोक वलेचा, विजय लक्ष्मी कौशिक, सतीश दीपक होंगे शामिल
इस संगीतमय श्रद्धांजलि समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ राजेश शर्मा, सरस्वती कला मंच अध्यक्ष मोहन सेनापति, भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष अशोक वलेचा, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री विजय लक्ष्मी कौशिक, नवजोत दुर्गा उत्सव समिति संरक्षक सतीश दीपक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
सपरिवार पधारने की अपील, कल्पना ध्रुव जायसवाल और श्री श्री नवजोत दुर्गा उत्सव समिति आमापारा के अध्यक्ष गणेश तिवारी, संरक्षक सतीश दीपक ने किया आमंत्रित, शाम 7:30 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
आयोजक संस्था श्री संगीत ग्रुप की अध्यक्ष कल्पना ध्रुव जायसवाल और समस्त सदस्यगण तथा श्री श्री नवजोत दुर्गा उत्सव समिति आमापारा ने सभी नगरवासियों एवं संगीत प्रेमियों से सपरिवार पधारकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस सुरमयी संध्या की शोभा बढ़ाने की अपील की है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा किशोर कुमार के सुप्रसिद्ध अमर गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ दुर्गा की आरती के पश्चात समारोह का शुभारंभ होगा। आप सपरिवार पधारकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।


