दिनांक 25 /10 /2026 दिन रविवार को भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय मंत्री व क्षेत्रिय संगठन प्रमुख डॉ एच पी तिवारी जी का छत्तीसगढ़ प्रवास संपन्न हुआ जिसमें 25/10/2026 को बिलासपुर के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई बैठक में स्वामी दुर्गेशानन्द जी महाराज के एवं श्री तिवारी जी के उदबोधन से विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त हुई सभी ने हिन्दू हिन्दूत्व एवं हिन्दूस्तान के प्रति चिन्ता व्यक्त करते हुए अपने कार्य को किस प्रकार और किस दिशा में कार्य करके सनातनियों को जागरुक कर सकते हैं अपने अपने विचार व्यक्त किये एवं संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पित भाव से कार्य करने का प्रण लिया । श्री दुर्गेश जी महाराज एवं श्री तिवारी जी के वक्तव्य से कार्यकर्ताओं में नई उर्जा उमंग एवं उत्साह से कार्य करने की गति प्राप्त हुई ।

चूँकि जिलाध्यक्ष श्री पियूष कान्त जी का स्थानान्तरण राजनांदगांव में हो गया है इसलिए जिलाध्यक्ष का पद रिक्ति हो गया था । अतः समापन पूर्व सर्व सम्मति से श्री अमन साहू जी को श्री दुर्गेश जी महाराज के कर कमलों से माल्यार्पण कर बिलासपुर जिलाध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया । बैठक के अंत में समापन पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा ने संगठन के राष्ट्रीय मंत्री डा. तिवारी जी का एवं स्वामी दुर्गेश जी महाराज का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने बहुत ही ज्यादा किमती समय निकालकर बैठक में लम्बे समय तक अपनी उपस्थिति दी । श्री अमन भाई श्री मनोज कुमार शर्मा जी का भी आभार व्यक्त किया संगठन की जिलाध्यक्ष नम्रता शर्मा उपाध्यक्ष सारिका सोनी संगठन प्रमुख किरण सिंग सचिव मंजू साहू कोषाध्यक्ष संतोषी सोनी उपाध्यक्ष रश्मि दीक्षित मीडिया प्रभारी सोनिया पांडे सह मीडिया प्रभारी वर्षा चतुर्वेदी एवं अन्य लोगों ने अपनी उपस्थिति देकर अपने संगठन को और मजबूत करने और गति प्रदान करने का प्रण किया ।




I have tried many slots but this one has the best hit rate so far. The jackpot feels attainable and the vibe is just right. mpo303slot is my new favorite spot.