तिल्दा नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत गांजा, नशीली टेबलेट, हथियार और अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
ब्युरो रिपोट हीरा चावराइ
रायपुर ग्रामीण (छत्तीसगढ़): थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों और गैरकानूनी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुल 1,12,000/- रुपये कीमत के 2 किलो गांजा, 30 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, एक गुप्तीनुमा चाकू और अवैध शराब बरामद की है।
पहला मामला (एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट):
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तिल्दा देवारपारा स्थित खंडहर के पास दबिश देकर आरोपी दिनेश कुमार वर्मा (20 वर्ष, निवासी घुलघुल) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2 किलोग्राम गांजा, 30 नग नशीली टेबलेट और एक बटनदार गुप्तीनुमा चाकू जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।
दूसरा मामला (आबकारी एक्ट):
एक अन्य कार्रवाई में, पुलिस ने नसीब ढाबा के पीछे (देवार पारा) अवैध शराब बेच रही महिला आरोपी श्रीमती बसंती देवार (40 वर्ष) को पकड़ा। उसके पास से 24 पौवा देशी मदिरा मसाला और बिक्री के 300 रुपये (कुल कीमत ₹2,700) जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।
तिल्दा नेवरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



