ब्युरो रिपोट जय खटवानी
आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
कांकेर पुलिस ने थाना आमाबेड़ा क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। प्राप्त शिकायत के अनुसार, आरोपी सौरभ कुमार निर्मलकर (उम्र 23 वर्ष, निवासी कोलियारी आवासपारा) को यह जानकारी थी कि पीड़िता नाबालिग है। इसके बावजूद उसने पीड़िता को प्रेम और शादी का झांसा देकर फरवरी 2026 से लगातार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना आमाबेड़ा में अपराध क्रमांक 35/2026 के तहत बीएनएस (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(m) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 27 अक्टूबर 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। इस सफल कार्रवाई में थाना आमाबेड़ा के निरीक्षक सुदर्शन सिंह ध्रुव एवं उनकी पूरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।



