कलेक्टर, एस पी ने राज्योत्सव स्थल पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर, 30 अक्टूबर 2026। आगामी 2 नवंबर को आयोजित होने वाले राज्योत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा ने आज नरहरदेव स्कूल मैदान स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने तथा आयोजन को सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर श्री भागवत प्रसाद जायसवाल सहित लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जति कल्याण विभाग, उपसंचालक पंचायत, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



