जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 31 अक्टूबर को
उत्तर बस्तर कांकेर, 30 अक्टूबर 2026/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 31 अक्टूबर दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से नया बस स्टैण्ड डोम कांकेर में किया जाएगा। युवा उत्सव में 15 से 29 वर्ष के युवा प्रतिभागी के रूप में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज और पारंपरिक वेशभूषा इत्यादि गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
युवा उत्सव का उद्देश्य युवाओं के बीच पारस्परिक एकीकरण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा एकता की भावना को सुदृढ़ करना है। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।



