बिलासपुर के चकरभाटा में “स्वामी मोबाइल जोन एंड इलेक्ट्रॉनिक हब” का भव्य शुभारंभ
बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और पूज्य संत लाल साई (दुर्गेश महाराज) ने रिबन काटकर किया उद्घाटन
चकरभाटा (बिलासपुर): क्षेत्रवासियों की इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल संबंधी आवश्यकताओं को एक ही छत के नीचे पूरा करने के उद्देश्य से चकरभाटा में “स्वामी मोबाइल जोन एंड इलेक्ट्रॉनिक हब” का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक तथा पूज्य संत लाल साई (दुर्गेश महाराज) विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता (रिबन) काटकर प्रतिष्ठान का औपचारिक उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोचार के बीच मुख्य अतिथियों एवं संचालक परिवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात भगवान श्री झूलेलाल साई की संगीतमय आरती उतारकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की गई।

प्रतिष्ठान के संचालक राजकुमार मतानी, मयूर मतानी एवं अमित मतानी तथा समस्त मतानी परिवार को इस नए उपक्रम के लिए मुकेश मतानी, बंटी मतानी और झूलेलाल (बस) संचालक नंदलाल वर्मा एवं विपिन वर्मा सहित उपस्थित अनेक गणमान्य नागरिकों व शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
ग्राहकों को मिलेंगे सभी ब्रांड्स के मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद
प्रतिष्ठान के संचालकों ने जानकारी देते हुए बताया कि चकरभाटा व आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस विशाल हब की शुरुआत की गई है।

“हमारे यहाँ सभी प्रमुख राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के स्मार्टफोन्स, लेटेस्ट मोबाइल एक्सेसरीज और होम इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद उचित एवं प्रतिस्पर्धी दरों पर उपलब्ध रहेंगे। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को बेहतरीन सर्विस, ओरिजिनल प्रोडक्ट्स और आकर्षक फाइनेंस व ऑफर की सुविधा एक ही स्थान पर प्रदान करना है।”
उद्घाटन समारोह में चकरभाटा क्षेत्र के अनेक सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक हस्तियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और ग्राहक उपस्थित रहे। अंत में मतानी परिवार द्वारा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।



