राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बिलासपुर के 53 स्काउट-गाइड को राज्य पुरस्कार से किया सम्मानित
सर्वश्रेष्ठ रोवर, गाइड एवं रेंजर का पुरस्कार भी बिलासपुर के प्रतिभागियों ने जीता, राज्य स्तरीय समारोह में जिले का बढ़ाया गौरव
बिलासपुर, 31 अक्टूबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह वर्ष 2025-26 में जिला बिलासपुर के प्रतिभागियों ने शानदार उपलब्धि हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ मण्डपम में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका के करकमलों से जिले के 53 स्काउट-गाइड, रोवर एवं रेंजर को राज्य पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जिले के प्रतिभागियों ने सर्वश्रेष्ठ रोवर, सर्वश्रेष्ठ गाइड एवं सर्वश्रेष्ठ रेंजर का पुरस्कार भी अपने नाम किया।
जिला बिलासपुर के कुल 53 प्रतिभागियों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिनमें 16 स्काउट, 23 गाइड, 3 रोवर एवं 11 रेंजर शामिल हैं। यह उपलब्धि जिले में स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों के प्रति युवाओं के समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना को दर्शाती है। राज्य पुरस्कार प्रमाणपत्र प्राप्त करने वालों में स्काउट वर्ग से ग्यास खान, गाइड वर्ग से सुहानी यादव, रोवर वर्ग से सोहन कुमार तथा रेंजर वर्ग से आयुषी कश्यप शामिल रहे। जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री महेंद्र बाबू टंडन को भी राज्य पुरस्कार प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। वहीं, सर्वश्रेष्ठ रोवर पुरस्कार से चंद्रशेखर पंकज, सर्वश्रेष्ठ गाइड पुरस्कार से दिव्या पटेल तथा सर्वश्रेष्ठ रेंजर पुरस्कार से कृति बिजोर को सम्मानित किया गया। इन विशिष्ट उपलब्धियों ने जिला बिलासपुर की प्रतिष्ठा को और बढ़ाया है।
समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं राज्य अध्यक्ष श्री गजेंद्र यादव, राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डॉ. कमल प्रीत सिंह, सचिव राज्यपाल लोक भवन डॉ. प्रसन्ना, राज्य सचिव श्री अमित छत्रिय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला संघ बिलासपुर की ओर से संयुक्त राज्य सचिव श्रीमती बीना यादव, राज्य मुख्यालय आयुक्त श्री रविश गुप्ता, सहायक राज्य आयुक्त श्री विजय कुमार यादव एवं श्री भूपेंद्र शर्मा, जिला मुख्य आयुक्त श्री राजेंद्र साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संदीप पांडेय, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती आरती राय, जिला मुख्यालय आयुक्त स्काउट श्री टुकेश्वर यादव, श्री दिनेश जायसवाल, डॉ. नवनीत कौशिक, जिला सचिव सुश्री लता यादव, जिला संगठन आयुक्त गाइड डॉ. पूनम सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री संतोष त्रिपाठी एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती माधुरी यादव सहित अन्य पदाधिकारियों का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।






I just like the helpful information you provide in your articles
The bonuses here are actually legit and easy to claim. I had a great run yesterday and the support team was very helpful. 87a777plataforma is definitely my new favorite.
Really enjoying the bonuses they offer right now. It makes the experience so much more rewarding. Give tuan88login a try, you won’t regret it.