नृसिंह मंदिर में कार्तिक तृतीया पर हुआ रामायण पाठ व भव्य भंडारा
सकरी स्थित ग्राम हॉफा में गुरुवार
कार्तिक मास की पावन तृतीया तिथि के शुभ अवसर पर श्री नृसिंह मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ इस मौके पर मंदिर परिसर में रामायण पाठ, भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भगवान नृसिंह के विशेष पूजन के साथ हुई इसके पश्चात स्थानीय मानस भक्तों द्वारा संगीतमय रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया चौपाइयों और दोहों की मधुर गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।


दोपहर बाद स्थानीय भजन मंडली द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। भगवान नृसिंह और श्रीराम के भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए महाआरती के पश्चात भगवान को भोग अर्पित किया गया आरती के उपरांत मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया मुख्य पुजारी अचार्य धनेश उपाध्याय जी ने बताया कि कार्तिक मास में धर्म-कर्म और भंडारे का विशेष महत्व होता है कार्यक्रम को सफल बनाने में मानस प्रेमी ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा





