filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: true; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;
अशोक नगर एकता कॉलोनी में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, किराना दुकान में धड़ल्ले से बिक रहा एक्सपायरी सामान
बिलासपुर। शहर के अशोक नगर स्थित एकता कॉलोनी की एक किराना दुकान में बच्चों की सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने शिकायत की है कि दुकानदार द्वारा महज 5 रुपये के लालच में छोटे बच्चों को अवधि पार (एक्सपायरी डेट) खाद्य सामग्री बेची जा रही है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चों द्वारा खरीदे गए सामान की एक्सपायरी डेट की जानकारी अभिभावकों को लगी। जब बच्चे सामान वापस करने दुकान पर गए, तो दुकानदार ने उन्हें डांटकर भगा दिया और सामान वापस लेने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद जब बच्चों के माता-पिता स्वयं दुकानदार से बात करने और सामान बदलने पहुंचे, तो दुकानदार अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा अभिभावकों से ही अभद्रता करने लगा। दुकानदार का कहना है कि “ग्राहक को तारीख देखकर सामान लेना चाहिए, बिका हुआ माल वापस नहीं होगा।”
स्थानीय निवासियों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है। अभिभावकों का सवाल है कि क्या छोटे मासूम बच्चे एक्सपायरी डेट पढ़कर सामान खरीदेंगे? यदि दुकानदार स्वयं जांच कर सामान नहीं बेचेगा, तो उसकी क्या जवाबदेही है? इस तरह के बासी और अवधि पार खाद्य पदार्थों के सेवन से यदि किसी बच्चे को फूड पॉइजनिंग (विषाक्तता) हो जाती है या कोई अनहोनी घटती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?
कॉलोनीवासियों ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं और मांग की है कि खाद्य अधिकारी तत्काल इस मामले का संज्ञान लें। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से संबंधित दुकान पर छापामार कार्रवाई करने, एक्सपायरी स्टॉक जब्त करने और बच्चों की जान जोखिम में डालने वाले दुकानदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।





