ग्राम गिरधौना धान खरीदी केंद्र में पूजा-अर्चना के साथ खरीदी का भव्य शुभारंभ, किसानों में उत्साह
बिलासपुर/तखतपुर, सवाददाता अश्वनी यादव। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत ग्राम पंचायत गिरधौना स्थित सेवा सहकारी समिति क्रमांक 206 के धान खरीदी केंद्र में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति अंबिका विनोद साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर जनपद सदस्य कविता महेश यादव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समिति के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों की उपस्थिति में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान किसानों में धान विक्रय को लेकर उत्साह देखा गया। जनप्रतिनिधियों ने किसानों को खरीफ विपणन वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। खरीदी केंद्र में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान देना चाहिए। समय पर धान की तौल, व्यवस्थित टोकन व्यवस्था और सुचारू खरीदी प्रक्रिया किसानों के हित में आवश्यक है।


इस अवसर पर सरपंच ओंकार सिंगरौल, सरपंच मांगे लाल नागेशी, केकडार सरपंच प्रतिनिधि सुखदेव सिंगरौल, समिति अध्यक्ष अरुण कौशिक, पूर्व अध्यक्ष हरिराम सिंगरौल, प्रभारी प्रबंधक लीलाराम सिंगरौल, ऑपरेटर वीरेंद्र कौशिक, सेल्समैन वीरेंद्र सिंगरौल, भृत्य बद्री ध्रुव सहित पंचगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम गिरधौना, केकडार एवं चितावर के किसान और ग्रामीण बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के साथ ही क्षेत्र में खरीफ फसल की धान खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत हुई।





