मेड़पार बाजार में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती
जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया धरती आबा को नमन
बिलासपुर/तखतपुर सवाददाता:अश्वनी यादव/ मेड़पार बाजार में जनजातीय गौरव दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके संघर्ष, साहस, सामाजिक चेतना और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति अम्बिका विनोद साहू एवं जनपद सदस्य कविता महेश यादव सहित मंडल अध्यक्ष रामकुमार निर्मलकर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद अवस्थी, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष बलवंत मरकाम, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रवीण तिवारी, अनुसूचित जनजाति महामंत्री बलराम विंझवार, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष दिनेश शर्मा, मेड़पार बाजार सरपंच दिनेश घृतलहरे, बहोरीक प्रजापति एवं श्रवण मरावी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





