शांति भंग करने की आशंका पर 07 व्यक्ति गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तिल्दा नेवरा। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तिल्दा नेवरा पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान शांति भंग करने की आशंका में 07 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में निगरानी के लिए पुलिस की अलग-अलग पेट्रोलिंग टीमें रवाना की गई थीं। पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम सांकरा में कुछ लोग आपस में जबरन वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़ा एवं मारपीट पर उतारू होकर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करते पाए गए। संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 07 व्यक्तियों को अभिरक्षा में लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक निषाद (19 वर्ष), प्रदीप निषाद (21 वर्ष), राज निषाद (20 वर्ष), दयाराम यादव (22 वर्ष), घनश्याम यदु (22 वर्ष), महेश यदु (25 वर्ष) और धनराज यदु (23 वर्ष) शामिल हैं। सभी ग्राम सांकरा, थाना तिल्दा नेवरा के निवासी हैं।
सभी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय, तिल्दा नेवरा में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।





