नृसिंह मंदिर में मानस पाठ के साथ देवउठनी एकादशी व तुलसी विवाह का उल्लास, जानें व्रत व शुभ मुहूर्त!

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पावन दशमी तिथि के अवसर पर हाँफा के प्राचीन सिद्ध बघर्रा पाठ महराज नृसिंह मंदिर में भक्तिमय माहौल के बीच श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया !


इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर प्रभु श्रीराम और भगवान नृसिंह की आराधना किए मानस पाठ की मधुर चौपाइयों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा है मुख्य पुजारी अचार्य धनेश उपाध्याय जी ने बताया पंचांग गणना के अनुसार, चार माह की योग निद्रा के बाद भगवान श्रीहरि विष्णु के जागने का महापर्व देवउठनी (देवोत्थान) एकादशी आज शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को है तिथि का समय • 07:15 बजे से प्रारंभ होकर 21 नवंबर को प्रातः 06:31 बजे तक रहेगी • (शनिवार) को वैष्णव संप्रदाय के श्रद्धालु देवउठनी (प्रबोधिनी) एकादशी का व्रत रखेंगे, कार्तिक शुक्ल द्वादशी, शनिवार, को माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के दिव्य विवाह का पर्व भी मनाया जाएगा शुभ मुहूर्त द्वादशी तिथि सूर्योदय के साथ विद्यमान रहेगी, जो 22 नवंबर को प्रातः 04:56 बजे तक चलेगी। इस दिन संध्याकाल में गोधूलि बेला (शाम 05:03 से 05:46 बजे तक) और प्रदोष काल (शाम 05:25 से 07:49 बजे तक) तुलसी विवाह के लिए अत्यंत शुभ है • मांगलिक कार्यों का श्रीगणेश: देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह के संपन्न होते ही बीते चार महीनों से रुके हुए विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य सभी मांगलिक कार्यों की शुभ शुरुआत हो जाएगी





