शराब के लिए रुपये मांगकर गुपचुप व्यवसायी से मारपीट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए; 01 फरार आरोपी की तलाश जारी
बिलासपुर/सरकण्डा पुलिस ने शराब पीने के लिए रुपये की मांग कर गुपचुप व्यवसायी के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

प्रार्थी राजकुमार श्रीवास (उम्र 26 वर्ष, निवासी चांटीडीह, सरकण्डा) प्रगति विहार के पास गुपचुप का ठेला लगाते हैं। दिनांक 06.11.2026 की रात लगभग 10:30 बजे ठेला बंद कर घर लौटते समय मस्ताना मंदिर के पास आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का, पत्थर तथा छोटे गैस सिलेण्डर से मारपीट की, जिससे प्रार्थी के सिर और बाएं कंधे में चोटें आईं। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1622/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अपराध क्रमांक: 1622/2026 धारा: 119(1), 296, 115(2), 351(3), 3(5) बी.एन.एस. (BNS)
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनीश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर छेदी उर्फ दुर्गेश साहू (पिता मालिकराम साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी लक्ष्मी चौक, सरकण्डा) एवं सौरभ उर्फ गौरव खरे (पिता जशपाल खरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी प्रभात चौक, सरकण्डा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने फरार साथी बड़कू देवांगन के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त छोटा गैस सिलेण्डर व पत्थर जप्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।





