ब्युरो रिपोट जय खटवानी
उजियारा” अभियान के तहत नशा के विरुद्ध कोरर पुलिस की कार्रवाई, गांजा की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तर बस्तर कांकेर जिले में नशे के विरुद्ध संचालित “उजियारा” अभियान के तहत कोरर पुलिस ने अवैध रूप से गांजा की खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 गांजा के पौधे बरामद किए हैं। जप्त पौधों का कुल वजन लगभग 1.690 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत लगभग 76,000 रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू एवं एसडीओपी श्री हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की खेती, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना कोरर पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि ग्राम कोरेटा के मावलीपारा निवासी एक व्यक्ति अपनी बाड़ी में गांजा के पौधे उगा रहा है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी रेनू राम दर्रो (पिता स्वर्गीय सनाउराम दर्रो, उम्र 66 वर्ष, निवासी कोरेटा मावलीपारा, थाना कोरर) के बाड़ी की तलाशी ली, जहां से गांजा के 35 पौधे जप्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 20(अ) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, सउनि उमेश वर्मा, प्र.आर. 656 कन्हैया पटेल, आर. 161 विनोद साहू, आर. 635 पंकज नेताम, आर. 2345 प्रेम नेताम, म.आर. 1357 सेवती सोरी एवं म.आर. 2257 सुभद्रा जूरी की सराहनीय भूमिका रही।





