अस्पताल में तोड़फोड़ व स्टाफ को बंधक बनाने के मामले में 14 आरोपी गिरफ्तार
थाना पखांजूर पुलिस ने श्रीरामचंद्र अस्पताल कापसी में तोड़फोड़ करने, स्टाफ से गाली-गलौज कर बंधक बनाने एवं जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 27.05.2026 की सुबह लगभग 08:00 बजे एक बच्चे की मृत्यु के बाद आसपास के गांवों के कुछ लोगों ने एक राय होकर अस्पताल में जबरन प्रवेश किया था। आरोपियों ने अस्पताल स्टाफ से अभद्रता व धमकी देते हुए सीसीटीवी कैमरे, दरवाजे, खिड़कियां, कांच, फर्नीचर, कंप्यूटर, लैपटॉप, एलईडी टीवी, एसी व कूलर सहित अन्य संपत्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया था। प्रार्थी सुनील हलदार की रिपोर्ट पर दिनांक 14.06.2026 को थाना पखांजूर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं छत्तीसगढ़ चिकित्सा सेवा संस्थान (हिंसा तथा संपत्ति को क्षति व हानि) अधिनियम, 2016 की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने साक्ष्यों व पूछताछ के आधार पर 19.11.2026 को 14 आरोपियों—अजीत सरकार, समीर दास, किशोर राजवंशी, बप्पी मजूमदार, सोनातन उर्फ सनातन सरदार, संजीव कुमार मंडल, राजेश पाल, निर्मल चक्रवर्ती, सुमित समद्दार, विकास केशवानी, रमेन्द्र उर्फ रमेन मौलिक, नेपाल हलदार, कल्पना हलदार एवं अर्जुन उर्फ अरजन हलदार—को गिरफ्तार किया। आरोपी अजीत सरकार की निशानदेही पर बांस का डंडा व पत्थर जप्त कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में थाना पखांजूर व DRG टीम की सराहनीय भूमिका रही।






顔入れ替えを、楽しく。 信頼を、サービスの中心に。
に関する情報は、私たちが運営する AI Swap Face のページ https://aiswapface.ai/ja/about/ にあります。鮮明な結果を得るには、明るさが均一でピントの合った元画像を使い、顔の角度を対象画像に近づけてください。