ब्युरो रिपोट जय खटवानी
चोरी की संपत्ति पर रोक लगाने हेतु कांकेर पुलिस ने ली कबाड़ व्यवसायियों की बैठक, 21 संचालकों को दिए निर्देश
जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में कांकेर पुलिस द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू द्वारा थाना सिटी कोतवाली कांकेर में शहर के सभी 21 कबाड़ संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


बैठक में कबाड़ व्यवसायियों को चोरी की संपत्ति की खरीद-बिक्री से दूर रहने, प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के संबंध में स्पष्ट एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कबाड़ संचालकों को दिए गए प्रमुख निर्देश:
सभी कबाड़ प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए। चोरी का सामान अथवा संदिग्ध संपत्ति क्रय न करें; संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।सामग्री बेचने आने वाले व्यक्तियों की पहचान एवं सामान के स्रोत का विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करें। किसी भी नाबालिग से कबाड़ या अन्य सामग्री न खरीदी जाए।संदिग्ध व्यक्ति या चोरी का सामान बेचने का प्रयास होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।व्यवसाय का संचालन वैधानिक नियमों के तहत करते हुए पुलिस से समन्वय बनाए रखें।





