थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले तत्वों पर सिविल लाईन पुलिस की सख्त कार्यवाही; धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
बिलासपुर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने तथा क्षेत्र में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिविल लाईन पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 20.11.2026 को धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों को भयभीत करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण
आज दिनांक 20.11.2026 को सिविल लाईन पुलिस को विश्वसनीय माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कुदुदण्ड माता चौरा क्षेत्र के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर लहराते हुए आने-जाने वाले राहगीरों व आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में भय और अशांति का वातावरण निर्मित हो रहा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाईन से तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कुदुदण्ड क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भूपेन्द्र उर्फ गोलू दुबे उर्फ पण्डा पिता राम कुमार दुबे, उम्र 35 वर्ष, निवासी कुदुदण्ड चांदनी चौक, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर (छ.ग.) बताया।
आरोपी के कब्जे से एक धारदार स्टील का चाकू बरामद किया गया, जिसे गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 1573/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
सिविल लाईन पुलिस आमजन से अपील करती है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, हथियार प्रदर्शन या कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्यवाही की जा सके।





