ए आई सी सी राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सेमरताल काली पूजा में हुए सम्मिलित
सेमरताल आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
बेलतरा / सेमरताल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय समन्वयक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख ग्राम सेमरताल में आयोजित मां काली लक्ष्मी पूजन समिति के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। ज्ञात हो कि ग्राम सेमरताल में यह आयोजन लगातार 19 वर्षों से किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री श्रीवास ने मां काली का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर क्षेत्र व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि जब पुरुषत्व का अहंकार आसुरी शक्तियों के समक्ष परास्त हो जाता है, तब दैवीय कृपा से मातृ शक्ति का उद्भव और अवतरण होता है।

ग्राम सेमरताल आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनों ने आतिशबाजी और पुष्पहारों के साथ श्री त्रिलोक श्रीवास का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ प्रमुख रूप से श्री सीताराम श्रीवास, आयुष सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव, प्रमोद साहू, द्रोणदास वैष्णव, सूरज धीवर, अमित मराठा, समीर यादव, उत्तम साहू, ध्रुव साहू, लक्ष्मण साहू, अक्षय साहू, सतीश धीवर, घनाराम धीवर, जुगनू कौशिक, प्रदीप साहू, अनिल तिवारी, सुजीत पांडे एवं विजय सूर्यवंशी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।





