कोड़ापुरी धान खरीदी केंद्र में पूजा-अर्चना के साथ खरीदी का शुभारंभ, किसानों में उत्साह

बिलासपुर/तखतपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप 20 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र तखतपुर के सेवा सहकारी समिति कोड़ापुरी धान खरीदी केंद्र में विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। विधायक धर्मजीत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष, जिला पंचायत सभापति अंबिका विनोद साहू एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष माधवी संतोष वस्त्रकार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वहीं मंडल अध्यक्ष रामकुमार निर्मलकर, जनपद सदस्य कविता यादव एवं सरपंच कविता टिकेश साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा सहकारी समिति कोड़ापुरी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल महामंत्री अश्वनी साहू ने की।
इस अवसर पर किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। नवनियुक्त समिति अध्यक्ष अश्वनी साहू ने किसानों को आश्वस्त किया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का निराकरण करना उनकी प्राथमिकता होगी। जिला पंचायत सभापति अंबिका विनोद साहू ने कहा कि कोड़ापुरी धान खरीदी केंद्र के नए उपकेंद्र से कोड़ापुरी सहित आसपास के चार गांवों के किसानों को सुविधा मिलेगी। इससे किसानों को धान बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और समय एवं परिवहन खर्च की बचत होगी। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री शैलेन्द्र कौशिक, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामफल निर्मलकर, महामंत्री विनोद कौशिक, मोर्चा समिति अध्यक्ष प्रेमलाल सिंहरौल, प्रभारी समिति प्रबंधक गौरव पाण्डेय, ऑपरेटर दुष्यंत कुमार, सह ऑपरेटर रोशन कुमार सहित संतोष निर्मलकर, ढेलऊराम साहू, सुखनन्दन पटेल, छेदीलाल साहू, परमेश्वर साहू, बद्री साहू, रमेश साहू, रमाकांत साहू, मनहरन साहू, मनहरन पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।





