धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह साहिब से चौथे दिन निकाली गई भव्य प्रभात फेरी
कश्यप कॉलोनी पूज्य सिंधी पंचायत एवं विभिन्न स्थानों पर समाजजनों ने किया आत्मीय स्वागत
बिलासपुर। धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से आज चौथे दिन सुबह भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी सिंधी कॉलोनी से प्रारंभ होकर राजेंद्र नगर, मध्य नगरी चौक, तेलीपारा होते हुए कश्यप कॉलोनी (पुराना बस स्टैंड के पास) स्थित भारत होजरी तक पहुंची।
प्रभात फेरी के दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। विभिन्न स्थानों पर पंचायत के प्रमुखों और समाज के वरिष्ठ लोगों ने संगत के साथ प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा कर हर्षोल्लास से स्वागत किया। कश्यप कॉलोनी पहुंचने पर पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा प्रभात फेरी का भव्य एवं आत्मीय अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी ने विश्व कल्याण और सुख-शांति के लिए अरदास की। प्रभात फेरी में बबल भाई साहब एवं विनोद चावला ने अपने सुमधुर भजन-कीर्तन से उपस्थित संगत को निहाल कर दिया। दरबार प्रबंधन की ओर से समाज के सभी लोगों से अपील की गई कि दरबार में निरंतर चल रहे ‘5 श्री जपजी साहिब’ के पाठ और आगामी प्रभात फेरियों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।
इस आयोजन में दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी, सुरेश वाधवानी, सोनू लालचंदानी, नंदलाल बजाज, अमर संतानी, नरेश मेहरचंदानी, राजेंद्र (पप्पू भाई), अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, गंगाराम सुखिजा, विकास बजाज, अनीता नारवानी, प्राची सोनू लालचंदानी, वर्षा सुखिजा, मेघराज नारा, जगदीश जग्यासी, पार्षद श्रीमती कंचन वाधवानी, कंचन रोहरा, पलक माखीजा, कशिश जैसवानी, पलक हरजपाल, अमृता लालचंदानी, ज्योति हिंदूजा, स्नेहा पमनानी, प्राची बजाज, बलराम रामानी, डॉ. हुंदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, विष्णु धनवानी, बलबीर सिंह, अविनाश हिंदूजा, राहुल पमनानी, लक्ष्मण पंजवानी, साहिल, नंदलाल पोपटानी, सोनिया कलवानी, मनन, डॉ. सोनम एवं अक्षय, दीपक लालवानी एवं नीलम लालवानी, रोशन सहित बड़ी संख्या में सेवादार एवं समाजजन मुख्य रूप से उपस्थित थे।





