ब्युरो रिपोट जय खटवानी
उजियारा’ अभियान के तहत थाना कोरर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, बाड़ी में उगाए गांजा के 12 पौधे जप्त
जिला उत्तर बस्तर कांकेर में नशे के विरुद्ध संचालित ‘उजियारा’ अभियान के तहत थाना कोरर पुलिस ने सूखा नशा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू एवं एसडीओपी श्री हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में कोरर पुलिस ने ग्राम भेजा पटेल पारा में दबिश देकर आरोपी के कब्जे से गांजा के पौधे बरामद किए हैं।

घटना का विवरण इस प्रकार है कि आरोपी चंदन सिंह दुग्गा (उम्र 39 वर्ष), पिता स्वर्गीय रामनाथ सिंह दुग्गा, निवासी भेजा पटेल पारा, थाना कोरर ने अपने घर की बाड़ी में गांजा मादक पदार्थ के पौधे उगाकर छुपा रखे थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 12 नग गांजा के पौधे (वजन करीब 1.315 किलोग्राम, अनुमानित कीमत करीबन 65,750 रुपये) जप्त किए।
आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक्स (NDPS) अधिनियम की धारा 20(अ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा, सउनि छत्रपाल सिंह साहू, प्र.आर. 656 कन्हैया पटेल, आर. 161 विनोद साहू, आर. 286 ईश्वर कावड़े, आर. 2345 प्रेम नेताम, म.आर. 871 निर्मला मरकाम एवं म.आर. 75 सीमा सलाम की सराहनीय भूमिका रही।





