रिपोर्टर — सुरज पुरेना
Bilaspur । कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम पौसरा में बदमाशों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। गांव के कई लोगों को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी जा रही है, वहीं कोनी पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। इसी संबंध में गांव के पीड़ित ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एडिशनल एसपी को लिखित शिकायत सौंपी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
पीड़ित गौतम सिंह ने बताया कि उनका बेटा धर्मेंद्र कुछ साथियों के साथ था, इसी दौरान किसी से कहासुनी हुई जिसकी जानकारी उन्हें नहीं है। इसके बाद से गांव के ही फोनु सिंह, बोथु सिंह और दो नकाबपोश युवक लगातार उनके घर में घुसकर गाली-गलौच कर रहे हैं, मारपीट कर रहे हैं और गोली मारने की धमकी दे रहे हैं।

गौतम सिंह का आरोप है कि एक दिन बदमाशों ने उनके नाबालिग बेटे धर्मेंद्र को जबरदस्ती घर से घसीटते हुए ले जाकर खंभे से बांध दिया और बेरहमी से पिटाई की। जब परिवार शिकायत लेकर कोनी थाने पहुंचा, तो पुलिस ने उल्टा यह कहकर टाल दिया कि धर्मेंद्र के खिलाफ पहले से अपराध दर्ज है और उन्हें थाने से भगा दिया गया।
इतना ही नहीं, आरोप है कि आरोपी फोनु सिंह और घोटू सिंह चार पुलिसवालों को लेकर उनके घर पहुंचे और उल्टा उनके परिवार के सदस्यों को थाने में बैठा दिया गया। इस व्यवहार से आहत परिवार और गांव के अन्य लोग न्याय की मांग को लेकर SP कार्यालय पहुंचे और कहा कि कोनी थाना सुनवाई नहीं कर रहा, जिससे वे अब अपनी जान की सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं।
ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और पूरे परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। वहीं अब मामले में पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।






Howdy would you mind sharing which blog platform you’re using?
I’m going to start my own blog soon but I’m having a difficult time deciding between BlogEngine/Wordpress/B2evolution and Drupal.
The reason I ask is because your design and style seems different then most blogs and I’m looking for something completely unique.
P.S Sorry for getting off-topic but I had to ask! xnxx