
रिपोर्टर — सुरज पुरेना
Kota / ग्राम पंचायत आमामुडा में आज़ाद युवा संगठन ने सदस्यता अभियान चलाते हुए 39 लोगों को संगठन से जोड़ा। संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी ने बताया कि संगठन शुरू से ही गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी, प्रशासन की अनदेखी और अन्याय के खिलाफ संगठन लगातार आवाज उठा रहा है। संगठन धरना-प्रदर्शन और जनजागरूकता अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यान आम जनता की समस्याओं की ओर आकर्षित करता रहा है।

जनहित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए आम जनता का विश्वास संगठन पर बढ़ा है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोगों ने सक्रिय सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में नानकुन यादव, यासीन अली, शैलेंद्र सिंह, राम कुमार बैगा, दिलीप यादव, अमर सिंह बैगा, सुखदेव मरावी, संजय टेकाम, शत्रुघ्न मरावी, नवल सिंह, राकेश मानिकपुरी, मनोज गंधर्व, विजय मरकाम, कुलदीप धुरु, कुँवर सिंह, रामकली बाई धुरु, भगत सिंह बैगा, रुखमणि बाई बैगा, शीतला कुमारी गंधर्व समेत अन्य शामिल रहे।
संगठन ने आगे भी ग्रामीण विकास और हक-अधिकार की लड़ाई को जारी रखने का संकल्प लिया है।