रिपोर्टर — सुरज पुरेना
सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 155 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 4 जुलाई 2025 की रात सीपत थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में की गई।
ग्राम गुड़ी में पंचायत और गांव की महिलाओं द्वारा लगातार नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। महिलाएं रैली और जनजागरूकता के माध्यम से गांव को नशा मुक्त करने के प्रयास में जुटी हैं। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गुड़ी में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर रेड कर आरोपी संजय कुमार लोनिया पिता स्व. रामरतन लोनिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी लोनिया पारा, ग्राम गुड़ी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मौके से 155 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹31,000) और शराब बनाने की सामग्री जब्त की। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के साथ प्रधान आरक्षक जयपाल बंजारे, आरक्षक लक्ष्मण चंद्र, प्रकाश जगत एवं दिनेश पटेल की अहम भूमिका रही।
सीपत पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।






Excellent post. I was checking constantly this blog and I’m
impressed! Very helpful information specifically the last part 🙂 I care for such information a lot.
I was seeking this certain info for a long time.
Thank you and good luck. xnxx