
bilaspur crime चकरभाठा में हुये ब्लाईंड मर्डर के आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का ’’प्रहार’
श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में अन्धे कत्ल की गुत्थी सुल्झाने में बिलासपुर पुलिस को मिली बडी सफलता।
टेक्निकल इनपुट व सी.सी.टी.वी. फुटेज का रहा महत्वपूर्ण योगदान।
ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात मृतक कि शिनाखतगी में 100 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली गई जिसके माध्यम से अज्ञात शव व अज्ञात आरोपियो की शिनाखतगी बाद कडी से कडी जोडते हुये पुलिस पहुॅची आरोपीयों तक ।

मृतक के रिश्तेदार सास, पत्नि, साढू व उसका दोस्त ही निकले हत्यारे, पारिवारिक कलह से तंग आकर षडयंत्र रचकर दिया घटना को अंजाम।
मृतक की पहचान छुपाने के लिये आरोपीगण पत्थर से मार-मार हत्या कर चेहरा बिगाडकर लाश घटना स्थल पर फेंककर हो गये थे फरार।
थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्र 284/25 धारा 103, 238, 61(2), 3(5) बी.एन.एस.।
नाम मृतक -साहिल कुमार पाटले पिता श्री राजकुमार पाटले उम्र 24 साल निवासी ग्राम मोहनपुर थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) हाल मू. कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
नाम गिरफ्तार आरोपी
01. श्रीमती सरोजनी खुंटे पति दिलीप खुंटे उम्र 38 साल निवासी ग्राम कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)
02. श्रीमती वर्षा खुंटे पति साहिल पाटले उम्र 20 साल निवासी ग्राम मोहनपुर थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) हाल मू. कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. राजाबाबू खुंटे पिता अश्वनी खुंटे उम्र 24 साल निवासी ग्राम कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)
04. विकास आदिले पिता विजय आदिले उम्र 19 साल निवासी ग्राम कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) हाल मू. कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

बरामद सामग्री:
01. बजाज पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 11 बी.जे. 1748
02. घटना में प्रयुक्त पत्थर।
03. आरोपियो के मोबाईल फोन 04 नग।
बिलासपुर /घटना स्थल हिर्री माईन्स के पास थाना चकरभाठा में एक अज्ञात मृतक का शव पडा मिला था जिसकी शिनाख्त नही हो सकी थी शरीर पर मिले चोंट के निशान से यह स्पष्ट था कि अज्ञात मृतक को प्राणघातक चोंट पहुॅचाकर हत्या की गई है, मामले की गंभीरता को देखते हुये *श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर* द्वारा थाना चकरभाठा को तत्काल हत्या का प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिये गये थे जो थाना चकरभाठा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले में अज्ञात शव की शिनाख्त व आरोपियों की पतासाजी हेतु ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम द्वारा *घटना स्थल के आसपास के करीब 100 से अधिक सी.सी.टी.वी. कैमरे के फुटेज खंगाली गई व टेक्निकल इन्पुट एकत्र कर* घटना की महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की गई। प्राप्त टेक्निकल इन्पुट के आधार पर ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात मृतक कि शिनाखत ग्राम मोहनपुर थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) निवासी साहिल कुमार पाटले के रूप में की गई। तथा प्राप्त जानकारी के अनुसार कडी से कडी जोडते हुये सभी तथ्यो को खंगालते हुये अज्ञात आरोपियो की पहचान की गई।
मामले की जांच पर पाया गया कि मृतक साहिल पाटले व आरोपियाॅ वर्षा खुंटे ने प्रेम विवाह किया था, मृतक शराब पीने का आदि था जो अपनी पत्नि वर्षा को शराब के नशे में मारता पिटता था वर्षा उपरोक्त घटना अपनी माॅ सरोजनी को बताती थी तब वर्षा और सरोजनी ने राजाबाबू खंुटे व विकास आदिले के साथ मिलकर मृतक साहिल पाटले के हत्या की योजना बनायी और 01 लाख रू मृतक की हत्या करने के एवज में देने की बात की गई थी, एडवांस 08 हजार रू सरोजनी ने राजाबाबू को दिया था। घटना दिनाॅक को आरोपी राजाबाबू और विकास मृतक साहिल के साथ पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 11 बी.जे. 1748 से घटना स्थल हिर्री माइन्स में जाकर शराब पीये जब साहिल को नशा हो गया तब पास पडे पत्थर से राजाबाबू और विकास ने मिलकर सिर पर वार कर पूर्व नियोजित घटना को अंजाम दिया व मृतक की पहचान छुपाने की नियत से मृतक के चेहरे पर कई बार वार कर घटना स्थल से फरार हो गये।
मामले की जांच पर षडयंत्र पूर्वक हत्या जैसी जघन्य घटना को अंजाम देने वाले आरोपीगण श्रीमती सरोजनी खुंटे, वर्षा खुंटे राजाबाबू खुंटे व विकास आदिले से पुछताछ में अपना-अपना जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया है जिन्हे माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
उक्त कार्यवाही में शामिल *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर* श्री राजेन्द्र जायसवाल, *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर श्री अनुज कुमार , *उप पुलिस अधीक्षक चकरभाठा रशमीत कौर चावला* *निरीक्षक* उत्तम साहू, अजरउद्दीन *सउनि* जीवन जायसवाल *प्र. आर.* निर्मल सिह, अमर चन्द्रा, आतिश पारिक, देवमुन सिंह पुहुप *आर.* विकास राम, नवीन एक्का, मुकेश वर्मा, प्रेम सुर्यवंशी, अविनाश कश्यप, महादेव कुजुर, रवि यादव, निखील राॅव जाधव, विरेन्द्र गंवर्ध, अभिजीत डाहिरे, भागवत चंद्राकर, सतपुरन जांगडे, राकेश साहू की *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।*