कार्रवाई : अवैध रूप से भंडारित 75 बोरी धान जब्त
बिलासपुर,22 नवम्बर 2025/ धान खरीदी अब लय में आ गई है। लगभग सभी उपार्जन केन्द्र खुल गए हैं। किसान अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने आने लगे हैं। इस बीच कोचिया और दलालनुमा व्यापारी भी अनुचित लाभ के लिए धान खपाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इनके मंसूबों पर पानी फेरने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर ऐसे तत्वों पर प्रशासनिक टीम की पैनी नजर बनी हुई है। इस क्रम में चकरभाठा में साल की पहली कार्रवाई की गई। एसडीएम बिल्हा के मार्गदर्शन में व्यापारी सुरेश पंजवानी धान वाला के कब्जे से अवैध रूप से रखे हुए 75 कट्टी धान जब्त किया गया। जब्त किए धान की मात्रा लगभग 30 क्विंटल है। सरकारी कीमत 1 लाख से ऊपर का है। धान का कोई हिसाब और दस्तावेज व्यापारी जांच टीम को नहीं दे पाया। इसे सांठगांठ करके किसी सोसाइटी में खपाने की आशंका थी, इसके पहले ही बरामद कर लिया गया। मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में तहसीलदार बोदरी, खाद्य निरीक्षक और मंडी के कर्मचारी शामिल थे।



Logging into jl9login was quick and painless! The registration process was also simple, which is a huge plus for me. Getting right to the fun stuff! jl9login