कलेक्टर ने फिर किया 30 उत्कृष्ट बीएलओ का सम्मान
बिलासपुर, 27 नवम्बर 2025/मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्य में मैदानी स्तर पर कार्यरत बीएलओ का कलेक्टर संजय अग्रवाल निरंतर हौसला बढ़ा रहे है। इस क्रम में उन्होंने आज फिर 30 बीएलओ एवं अभिहित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सम्मानित होने वाले बीएलओ में विधानसभा क्षेत्र तखतपुर के ग्राम चनाडोंगरी की बीएलओ श्रीमती अंजू वनराजा, साल्हेकापा की मायादेवी जायसवाल, नेवसा की अनिता ठाकुर, खठोलिया की गायत्री कश्यप, गोकुलपुर की सुनीता बघेल, गनियारी की शिल्पा वैष्णव, महुआकापा के गौरीशंकर कौशिक, टिकरी की प्रगति साहू, परसाकापा रूपमणी कश्यप, मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भगवान पाली के बीएलओ हरिचंद्र वर्मा, कुकदा के बीएलओ बजरंग प्रसाद बरेठ, देवीनारायण पटेल, श्रवण कुमार देवांगन, पकरिया की हेमलता सिंह, गतौरा के मिन्टु सांडे एवं हेमलता राठौर शामिल है। इसी प्रकार बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहतराई के बीएलओ अशोक राव, हरदीडीह के कमलेश कुमार काछी, रेलहा की विमला, कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रानीसागर की बीएलओ त्रिवेशी सिंह ठाकुर, कसईबहरा के अजय कुमार पैकरा, बृजभान सिंह श्याम, जोगीपुर के स्नेक मरावी, नंदेश्वरी मरावी, टेंगनमुड़ा के लक्ष्मी कोरी, खैरझिटी के कृष्णाबाई बैगा, लक्ष्मीन लहरे और जगदीश सिंह पैकरा शामिल है। इन सभी बीएलओ ने मतदाता पुनरीक्षण के अंतर्गत गणना पत्रक वितरण, पत्रक भरवाने, प्राप्त फॉर्म की पूर्ण संग्रहण और उनके ऑनलाईन एंट्री जैसे महत्वपूर्ण चरणों को दक्षता और समयबद्धता के साथ शत प्रतिशत पूरा किया।



The jl4casinologin page is straightforward and easy to use. No issues getting logged in and started playing. Happy to have a hassle-free experience. Give it a try! jl4casinologin