
BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)
जैसे की आप सभी को पता है कि इन दिनों प्रदेश भर में 14 नवंबर धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। इससे प्रशासन की गलती और लापरवाहियों के कारण किसानों को धान विक्रय करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें मुख्य कारण है की बीज निगम में पंजीकृत किसानो की समस्याएं।

जिले में करीब 650 किसान है जिनका बीज निगम में पंजीयन हुआ है उनका पंजीयन होने के बाद धान मंडी द्वारा उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है कहते हैं कि ऊपर से आदेश है बीज निगम से एनओसी लाने के बाद भी उनकी धान की खरीदी शुरू नहीं की जा रही है इन्हीं सभी समस्याओं को लेकर के किसान कलेक्टर के पास लगातार दूसरी बार पहुंचे हैं जिस पर कलेक्टर द्वारा बोला गया है कि जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण किया जाएगा करेंगे
बातचीत के दौरान किसानों ने बताया कि किसान पिछले 24 वर्षों से धान विक्रय करते आ रहे है पर आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ है जिस प्रकार से धान विक्रय के लिए इस सरकार के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।

वहीं भारतीय किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष माधो सिंह ठाकुर ने बताया कि 14 नवंबर से लेकर आज तारीख तक हमारे किसान धान विक्रय करने के लिए बीज निगम से एनओसी लेकर दर-दर भटक रहे हैं और हर अधिकारियों के पास शिकायत कर रहे हैं पर आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है और उन्होंने बोला कि अगर हमारे समस्या का समाधान जल्द नहीं होगा तो हम राजधानी में जाकर इस समस्याओं को मंत्री तथा उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे। और किसानो की समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान करने की मांग करेंगे।