बिलासपुर: राजकिशोर नगर में सिस्टम फेल, दो-दो भाजपा पार्षदों के क्षेत्र में नरक बनी सड़क; क्या किसी बड़े हादसे का इंतज़ार है?
बिलासपुर। नगर निगम के दावों की पोल खोलती एक डरावनी तस्वीर राजकिशोर नगर (वार्ड क्रमांक 51) से सामने आ रही है। यहाँ निगम की ’24 घंटे वाली’ टोल-फ्री सेवा और प्रशासन का रसूख, दोनों ही पानी में बहते नजर आ रहे हैं। पिछले कई हफ्तों से मुख्य पाइपलाइन फटी हुई है, जिससे रोजाना हजारों लीटर कीमती पानी नालियों की भेंट चढ़ रहा है, लेकिन निगम प्रशासन गहरी नींद में है।


VVIPs का आना-जाना, फिर भी अनदेखी
हैरानी की बात यह है कि इसी जर्जर मार्ग से क्षेत्र के दो-दो भाजपा पार्षदों का रोजाना आना-जाना होता है। यह सड़क उनके घर का मुख्य रास्ता है, फिर भी सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों की आंखों के सामने सड़क मौत का फांस बनी हुई है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि जब जिम्मेदार खुद इसी रास्ते से गुजरते हैं, तो उन्हें जनता की तकलीफ और बर्बाद होता पानी क्यों दिखाई नहीं देता?


BMW से लेकर साइकिल तक, सब खतरे में
BSNL ऑफिस से मोपका जाने वाला यह 40 फीट चौड़ा बाईपास रोड अब एक खतरनाक ‘ब्लैक स्पॉट’ में तब्दील हो चुका है। पाइपलाइन लीकेज की वजह से सड़क के बीचों-बीच एक गहरा और डरावना होल (गड्ढा) हो गया है।
अभिजात्य वर्ग और आम आदमी: इस रास्ते से जहाँ एक ओर साइकिल और बाइक सवार गुजरते हैं, वहीं ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी गाड़ियों का भी तांता लगा रहता है।
स्कूली बच्चों पर संकट: दर्जनों स्कूल बसें और वैन हर सुबह बच्चों को लेकर इसी गड्ढे के बगल से गुजरती हैं। जरा सी चूक किसी मासूम की जान पर भारी पड़ सकती है।
मिट्टी डालकर खानापूर्ति, फिसलन ने बढ़ाई मुसीबत
निगम ने कुछ समय पहले इस समस्या का ‘अस्थायी इलाज’ करते हुए गड्ढों में मिट्टी भरवाई थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह ‘थोक पॉलिश’ उल्टी भारी पड़ गई। पाइपलाइन से लगातार हो रहे रिसाव ने उस मिट्टी को कीचड़ में बदल दिया है, जिससे रास्ता इतना फिसलन भरा हो गया है कि आए दिन बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे यहाँ गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
प्रशासन को ‘बड़े हादसे’ का इंतज़ार?
एक तरफ मुख्यमंत्री ‘जल संरक्षण’ का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राजकिशोर नगर में निगम की लापरवाही से जल की बर्बादी और जर्जर सड़क प्रशासन के मुंह पर तमाचा है। सवाल यह है कि क्या निगम तब जागेगा जब यहाँ कोई बड़ी अनहोनी हो जाएगी?
CG Crime News प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधियों से अपील करता है कि राजनीति और कागजी खानापूर्ति से ऊपर उठकर इस समस्या का तुरंत समाधान करें।
रिपोर्ट: अमित पवार
पद: जिला अपराध संवाददाता
CG Crime News, बिलासपुर




**neuro sharp**
Neuro Sharp is an advanced cognitive support formula designed to help you stay mentally sharp, focused, and confident throughout your day.