रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सूने मकान में सेंध लगाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, चंद घंटों में सुलझा मामला
रतनपुर, बिलासपुरज जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदनपुर में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।
क्या था मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, मदनपुर निवासी प्रार्थी रेशम लाल श्रीवास ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 जनवरी को वह अपने घर में ताला लगाकर काम के सिलसिले में बिलासपुर गया हुआ था। जब वह देर रात करीब 10:30 बजे वापस लौटा, तो घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जांच करने पर पता चला कि घर में रखे एल्युमीनियम के 3 बड़े गॅजा (बर्तन) और एक टुल्लू पंप गायब थे।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
घटना की शिकायत मिलते ही रतनपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव के ही दो युवक, रोशन माथुर और जलेश्वर साहू, संदिग्ध अवस्था में भारी बर्तन लेकर जा रहे हैं। संदेह के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया।
आरोपियों ने कबूला जुर्म
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए 3 बर्तन और टुल्लू पंप बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 10,000 रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
रोशन माथुर (20 वर्ष), पिता संतोष माथुर, निवासी मदनपुर।
जलेश्वर कुमार साहू (22 वर्ष), पिता सुरेश कुमार, निवासी मदनपुर।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक मेलाराम कठौतिया, आरक्षक राजेन्द्र साहू और पवन ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट: अमित पवार
जिला क्राइम रिपोर्टर
C.G. Crime News, बिलासपुर


