बिलासपुर: टिकरापारा में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर। शहर के व्यस्त इलाके टिकरापारा में धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार (03 फरवरी) को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि टिकरापारा के आदर्श नगर चौक के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लिए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सुल्तान खान (27 वर्ष), निवासी अशोक नगर (अटल आवास, सरकण्डा), को रंगे हाथों धर दबोचा।
आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के पास से एक नग अवैध धारदार चाकू जब्त किया है। आरोपी का यह कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय होने के कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वैधानिक कार्यवाही पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
रिपोर्टर: अमित पवार
जिला क्राइम रिपोर्टर
सीजी क्राइम न्यूज़ बिलासपुर (छ.ग.)


