श्री कैलाशपति लोक कल्याण समिति के तत्वावधान में मोपका में महाशिवरात्रि का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन
बिलासपुर के मोपका क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री कैलाशपति लोक कल्याण समिति एवं भूमि बिल्ड आईकॉन के संयुक्त तत्वावधान में पांचवें वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। पूरे दुबरहा एवं मोपका क्षेत्र में दिनभर शिवभक्ति की अलौकिक छटा बिखरी रही। भगवान शिव–पार्वती की पूजा-अर्चना, अभिषेक और भोग वितरण के साथ श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन रहे।

रात्रि में मोपका मैदान में विशाल जागराता का आयोजन किया गया, जिसमें Odisha से आए कलाकारों ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। शिव भजनों और कीर्तन से पूरा वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु देर रात तक आयोजन में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शहर की महापौर पूजा विधानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रमुख रूप से अनुराग बाजपेई (अधिवक्ता), पूर्णेन्दु कुमार भट्ट (डायरेक्टर, भट्ट केयर शेपर), सुधांशु मिश्रा (जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बिलासपुर), मनीष उभरानी (समाजसेवी), कमल किशोर सिंह (अधिवक्ता), रजनीश सिंह बघेल (अध्यक्ष हाई कोर्ट बार), जुगल किशोर पांडे (अधिवक्ता), चंद्रशेखर बाजपेई (अधिवक्ता), मनीष लाहरानी एवं कैलाश मलखानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथियों ने समिति के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे समाज में सकारात्मक ऊर्जा व सांस्कृतिक जागरूकता फैलाने वाला आयोजन बताया।
भूमि बिल्ड आईकॉन के डायरेक्टर एवं समिति अध्यक्ष उमाकांत शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सनातन परंपराओं का संरक्षण और धर्म के प्रति आस्था ही समाज की शक्ति है। समिति के सक्रिय सदस्य योगेश मुदलियार ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, संस्कार और सेवा की भावना को बल मिलता है। इसके अतिरिक्त संस्थापक सदस्य मनीष गुप्ता एवं वसुंधरा सिंह क्षत्रिय ने भी अपने विचार व्यक्त किया

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री कैलाशपति लोक कल्याण समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने निस्वार्थ भाव से योगदान दिया। मुख्य रूप से बॉबी चेलकर, रवि प्रजापति,विनोद वैष्णव, मिथुन, शंकर, प्रिंस, आर्यन, राम भजन, याद वर्मा, अतुल, प्रवीण सोनी, सोहेल, अविनाश, विनय, विक्रम, शुभम, ईश्वर, धरम, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता आयोजन में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
समिति द्वारा धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ निर्धन कन्याओं के विवाह, शिक्षा सहायता, स्वास्थ्य सहयोग एवं जरूरतमंद परिवारों की मदद जैसे सामाजिक कार्य भी निरंतर किए जा रहे हैं।
मोपका में आयोजित यह महाशिवरात्रि महोत्सव भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समर्पण का अनुपम उदाहरण बनकर सामने आया, जिसने क्षेत्रवासियों के हृदय में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।
हर हर महादेव!



