झपटमारी करने वाले आरोपी पर सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार; मोबाइल, नगदी और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद
बिलासपुर पुलिस द्वारा झपटमारी और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
- नाम: सौरभ पासी पिता दिनेश पासी
- उम्र: 20 वर्ष
- निवासी: पुराना हाईकोर्ट के पीछे, अटल आवास, शिव मंदिर के सामने, टिकरापारा, बिलासपुर।
मामले का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 23.02.2026 को प्रार्थिया अपनी स्कूटी से होटल जीत कॉन्टिनेंटल (शिव टॉकीज चौक) एक पार्टी में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान होटल के सामने एक अज्ञात काले रंग की स्कूटी सवार व्यक्ति ने प्रार्थिया का पर्स झपट लिया और फरार हो गया। पर्स में Vivo Y53 मोबाइल, 4500/- रुपये नगद एवं आलमारी की चाबियां रखी हुई थीं।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 142/26, धारा 304 BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की प्रभावी कार्यवाही:
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (IPS), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (IPS) के मार्गदर्शन में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।
- CCTV एवं मुखबिर तंत्र: टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले और हुलिए के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की।
- दबिश एवं गिरफ्तारी: मुखबिर की सटीक सूचना पर टिकरापारा निवासी सौरभ पासी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
- स्वीकारोक्ति: कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
जप्त मशरूका (बरामदगी):
- घटना में प्रयुक्त स्कूटी (क्रमांक: CG10 / AP-2103)
- लूट का मोबाइल (Vivo Y53)
- नगदी राशि एवं अन्य सामान।
आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। इस कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली एवं एसीसीयू (ACCU) टीम के कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।



